Lucknow: वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर श्रम विभाग की तैयारियों की समीक्षा, 2 दिन Work From Home लागू करने के निर्देश।
प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत आमजन से की गई अपील के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य
लखनऊ: प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत आमजन से की गई अपील के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा कर कतिपय निर्देश प्रदान किए गए। इसी क्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, उ0प्र0 अनिल राजभर की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ एम0के0 शन्मुगा सुंदरम तथा श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों/कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त उ0प्र0, निदेशक सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ, निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना कानपुर, सचिव उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ, उप श्रमायुक्त उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड लखनऊ सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पश्चिम एशिया में होर्मुज जल डमरु मध्य से व्यापार आवागमन बाधित होने से खाड़ी देशों से कर्मचारियों के बेरोजगार होने की संभावना पर चर्चा हुई। प्रदेश में गैस आधारित व अन्य ऊर्जा आधारित इकाइयों में ऊर्जा की कमी व लागत वृद्धि के कारण छंटनी एवं रोजगार समाप्त होने की आशंका पर तत्परता से रणनीति अपनाने पर बल दिया गया।
- जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां सप्ताह में कम से कम 2 दिन Work From Home लागू करने हेतु निर्देश/एडवाइजरी जारी करने के निर्देश। दिए गए।
- कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट (staggered timing) में विभाजित करने।
- श्रमिकों-कर्मचारियों को मेट्रो, बस, कार पूलिंग जैसे सार्वजनिक परिवहन के उपयोग हेतु प्रेरित करने।
- औद्योगिक इकाइयों, स्टार्टअप्स और संस्थानों के साथ बैठक कर उन्हें Work From Home हेतु प्रोत्साहित करने।
- ऊर्जा व संसाधन बचत, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु श्रमिक वर्ग को कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा देने आदि उपायों पर भी गहन चर्चा हुई।
बैठक में - पश्चिम एशिया संकट के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए हेल्पडेस्क स्थापित करने।
- ई-श्रम पोर्टल के डाटा का उपयोग कर सामाजिक सुरक्षा से लाभान्वित करने।
- अफवाहों का तत्काल समन्वयवार्ता से निराकरण करने।
- क्षेत्रीय अधिकारियों को कम्युनिकेशन चैनल अलर्ट पर रखकर सूचना संग्रह कर संबंधित को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
- श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की मजदूरी की अद्यतन दरों से श्रमिकों को अवगत कराने।
- निर्माण श्रमिकों को प्राप्त हो रहे हितलाभ के आवेदनों की मासिक समीक्षा करने।
- श्रम विभाग के निर्माणाधीन कार्यालयों में त्वरित कार्यवाही करने पर बल दिया गया।
बैठक के अंत में श्रम मंत्री, उ0प्र0 ने उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शासन की सभी नीतियों, योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया।
Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी
What's Your Reaction?


