Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति

Dec 29, 2025 - 18:26
57 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश। 
डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश। 

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे और निर्धारित समयसीमा मे लक्ष्य पूरा करें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति जनपद की रैंक को प्रभावित कर सकती है, इसलिये सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। उन्होंने आबकारी विभाग, आइसीडीएस विभाग, जिला पंचायत, जल निगम को प्रगति बढाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कुछ योजनायें सीएम डैश बोर्ड मे जोडी जायेगी।

उन्होंने धान क्रय केन्द्र व खनन विभाग को सत्यापन कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0र0, प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi : हरदोई में एसपी का बड़ा एक्शन- दो उपनिरीक्षकों और पांच आरक्षियों को किया निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow