Hardoi: मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु 07 जनवरी तक करे आवेदन - सहायक निदेशक

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन नत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम

Dec 29, 2025 - 18:31
 0  47
Hardoi: मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु 07 जनवरी तक करे आवेदन - सहायक निदेशक
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु 07 जनवरी तक करे आवेदन

Hardoi: सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन नत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.nic.in  पर 24 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक खोला गया था। योजना में पर्याप्त आवेदन न प्राप्त होने व लाभार्थियों को बैक आउट होने के कारण योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल पुन 29 दिसम्बर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक खोला जा रहा है।

योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने होगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबइसाइट पर देखा जा सकता है। योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Also Read- Hardoi : गौशाला में बदहाली पर भड़का गौ रक्षा संगठन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।