Hardoi: विवाहित पुत्री को राशन कार्ड से हटाकर ससुराल में जोड़ने की अब आवश्यकता नहीं - जिला पूर्ती अधिकारी

जिला पूर्ती अधिकारी दिलीप कुमार ने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि यदि उनके यहाँ प्रचलित राशन कार्ड में

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 18:38
183 Views
Hardoi: विवाहित पुत्री को राशन कार्ड से हटाकर ससुराल में जोड़ने की अब आवश्यकता नहीं - जिला पूर्ती अधिकारी
विवाहित पुत्री को राशन कार्ड से हटाकर ससुराल में जोड़ने की अब आवश्यकता नहीं - जिला पूर्ती अधिकारी

Hardoi: जिला पूर्ती अधिकारी दिलीप कुमार ने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि यदि उनके यहाँ प्रचलित राशन कार्ड में यूनिट के रूप में दर्ज पुत्री की शादी हो चुकी है, तो उस स्थिति में राशन कार्ड से यूनिट कटवाकर, ससुराल में जुड़वाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पूर्ति निरीक्षक लॉगिन पर सीधे यूनिट स्थानान्तरण (मायके से ससुराल) का विकल्प उपलब्ध है। 

इस हेतु मायके में प्रचलित राशन कार्ड का विवरण और ससुराल में प्रचलित राशन कार्ड के विवरण की आवश्यकता है। सूचना हेतु प्रारूप आपूर्ति कार्यालय में उपलब्ध है। अतः आप सभी से अपील की जाती है कि पुत्री की शादी होने की स्थिति में वॉछित सूचना निर्धारित प्रारूप पर भरकर अपनी-अपनी तहसील/नगर क्षेत्र के आपूर्ति कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे सरल प्रक्रिया के अन्तर्गत यूनिट स्थानान्तरित की जा सके और आमजनमानस को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Also Read- Hardoi : गौशाला में बदहाली पर भड़का गौ रक्षा संगठन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow