Hardoi: आश्रय परिवार महिला शाखा की सराहनीय पहल- ग्राम सुन्नी के बच्चों को ठंड से राहत। 

ग्राम सुन्नी में आश्रय परिवार की महिला शाखा द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत ग्रामीण जरूरतमंद बच्चों को शीतकालीन सामग्री

Dec 29, 2025 - 18:45
48 Views
Hardoi: आश्रय परिवार महिला शाखा की सराहनीय पहल- ग्राम सुन्नी के बच्चों को ठंड से राहत। 
आश्रय परिवार महिला शाखा की सराहनीय पहल- ग्राम सुन्नी के बच्चों को ठंड से राहत। 

Hardoi: ग्राम सुन्नी में आश्रय परिवार की महिला शाखा द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत ग्रामीण जरूरतमंद बच्चों को शीतकालीन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्वेटर, जैकेट, ऊनी टोपी के साथ-साथ बिस्किट आदि वितरित किए गए।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए किए गए इस सेवा कार्य से बच्चों को न केवल ठंड से राहत मिली, बल्कि उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कान भी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान महिला शाखा की सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा व स्वच्छता के महत्व पर भी संक्षिप्त संवाद किया।

आश्रय परिवार की महिला शाखा ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों की सहायता करना उनका निरंतर उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष रीना गुप्ता,संयोजिका संघमित्रा मुखर्जी महामंत्री सुनीता गुप्ता,विभा गुप्ता,संगीता गुप्ता "शानू",कंचन जिंदल,सीमा गुप्ता,नीलम अग्रवाल,पल्लवी गुप्ता,मधु अवस्थी,शांति सिंह उपास्थित रहे। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आश्रय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में एसपी का बड़ा एक्शन- दो उपनिरीक्षकों और पांच आरक्षियों को किया निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow