Crime News: सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और गोवंश बरामद
थाना बेहट पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि हसीन शातिर किस्म का अपराधी है और उसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा हत्या के प्रयास सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बेहट श्री शशिप्रकाश शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए
What's Your Reaction?