Travel Update: फास्टैग एनुअल पास ने छुआ 1 करोड़ का आंकड़ा, 3,075 रुपये में सालभर टोल की सुविधा

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले निजी वाहन मालिकों के बीच फास्टैग एनुअल पास की लोकप्रियता लगातार बढ़

By INA News Desk
Sep 29, 2026 - 11:25
6 Views
Travel Update: फास्टैग एनुअल पास ने छुआ 1 करोड़ का आंकड़ा, 3,075 रुपये में सालभर टोल की सुविधा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले निजी वाहन मालिकों के बीच फास्टैग एनुअल पास की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 15 अगस्त 2025 को लॉन्च किए गए इस पास के अब तक एक करोड़ से अधिक पास जारी किए जा चुके हैं।

यह एनुअल पास देशभर के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है। इसके तहत गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए 3,075 रुपये की एकमुश्त फीस देकर एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग की सुविधा मिलती है। इससे वाहन मालिकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

वैध फास्टैग वाले पात्र निजी वाहनों पर यह पास राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से एकमुश्त भुगतान करने के बाद सक्रिय किया जा सकता है। फास्टैग एनुअल पास की बढ़ती स्वीकार्यता को राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Also Read- Mayawati Action on Akash Anand: ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद को बसपा से किया 'मुक्त'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow