Saharanpur Police Mobile Recovery: सहारनपुर पुलिस ने बरामद किए ₹1.50 करोड़ के 335 गुमशुदा मोबाइल, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मालिकों को लौटाए फोन

सहारनपुर पुलिस ने एसएसपी अभिनंदन सिंह की पहल पर सीईआईआर पोर्टल के जरिए करीब 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 335 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं।

By INA News Desk
Nov 14, 2026 - 21:58
15 Views
Saharanpur Police Mobile Recovery: सहारनपुर पुलिस ने बरामद किए ₹1.50 करोड़ के 335 गुमशुदा मोबाइल, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मालिकों को लौटाए फोन
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर: तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए सहारनपुर पुलिस ने जनपद में गुम हुए 335 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। शनिवार (14 नवंबर) को रिजर्व पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह ने इस सफलता की विस्तृत जानकारी साझा की।

दरअसल, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने आमजन के गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए एक विशेष पहल की थी। इसके तहत जनपद के सभी थानों पर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया था। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होते ही उसे तत्काल पोर्टल पर अपलोड कर ट्रेसिंग और बरामदगी की कार्रवाई शुरू की जाए। इन्हीं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

इस विशेष अभियान को एसपी सिटी व्योम बिंदल और एसपी ग्रामीण मयंक पाठक के पर्यवेक्षण तथा एएसपी सारिका चौधरी, सीओ क्राइम प्रिया यादव और सर्विलांस सेल प्रभारी संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अंजाम दिया। बरामद किए गए कुल 335 मोबाइलों में ओप्पो के 79, सैमसंग के 56, वीवो के 55, रियलमी के 44 और रेडमी के 40 स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वनप्लस, मोटोरोला, पोको, इनफिनिक्स, लावा, एप्पल, गूगल और नथिंग जैसी नामी कंपनियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस लाइन सभागार में जब एसएसपी ने लोगों को उनके खोए हुए कीमती मोबाइल फोन सुपुर्द किए, तो मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सभी नागरिकों ने सहारनपुर पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : CM Yogi Announcements for Ex-Servicemen: यूपी में वीरता पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी, पूर्व सैनिकों को मकान पर 50 लाख तक स्टांप शुल्क में छूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement