Saharanpur News: सहारनपुर में बच्चों के लिए 3 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर, डॉ. अल्पना त्रिपाठी देंगी परामर्श
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहारनपुर में तीन दिवसीय निःशुल्क
सहारनपुर। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहारनपुर में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रभा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, निकट थाना कुतुबशेर, अम्बाला रोड, सहारनपुर में 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को लगेगा।
शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
- डॉ. अल्पना त्रिपाठी देंगी निःशुल्क परामर्श
शिविर में नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना त्रिपाठी (एमबीबीएस, डीएनबी पीडियाट्रिक्स) बच्चों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगी।
डॉ. अल्पना त्रिपाठी ने अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली से नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) तथा मेदांता, गुरुग्राम से बाल गहन चिकित्सा देखभाल (पीआईसीयू) में फेलोशिप प्राप्त की है।
इन बीमारियों के लिए मिलेगा परामर्श
शिविर में बच्चों की सांस संबंधी परेशानियों, बुखार और अन्य बीमारियों के लिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। समय से पहले जन्मे शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर भी निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
- नेबुलाइजेशन और मास्क भी निःशुल्क
शिविर की खास बात यह है कि जरूरतमंद बच्चों को मशीन द्वारा नेबुलाइजेशन की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। इसके साथ एक नेबुलाइजेशन मास्क भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर विवरण
- स्थान: प्रभा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, निकट थाना कुतुबशेर, अम्बाला रोड, सहारनपुर
- दिनांक: 19, 20 एवं 21 नवंबर 2026
- समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- संपर्क नंबर: 9599101197
अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?

