Sambhal : सम्भल में मासूम बच्ची की अपील लाई रंग, मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाई गई

गेंदन लाल राणा के पुत्र रामबाबू राणा अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए रामबाबू राणा की दो

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 21:47
180 Views
Sambhal : सम्भल में मासूम बच्ची की अपील लाई रंग, मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाई गई
Sambhal : सम्भल में मासूम बच्ची की अपील लाई रंग, मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाई गई

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के कस्बा चंदौसी स्थित गुल्हेड़ा रोड से एक संवेदनशील मामला सामने आया, जहां एक मासूम बच्ची की अपील ने प्रशासन और बिजली विभाग को हरकत में ला दिया। गेंदन लाल राणा के मकान के ऊपर से लंबे समय से बंद पड़ी हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी, जिससे परिवार हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका में जी रहा था।गेंदन लाल राणा के पुत्र रामबाबू राणा अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए रामबाबू राणा की दो मासूम बेटियों ने छत पर खड़े होकर जिला प्रशासन से भावुक अपील की। बच्चियों की यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद सम्भल पुलिस ने भी ट्वीट कर लाइन हटवाने का दावा किया। हालांकि शुरू में बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन लाइन हटाने का आश्वासन देकर लौट गए थे, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सम्भल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों को हटा दिया गया। लाइन हटते ही परिवार ने राहत की सांस ली।लाइन हटाए जाने के बाद वीडियो बनाने वाली मासूम बच्ची ने एक और वीडियो जारी कर सम्भल के जिलाधिकारी को धन्यवाद कहा। बच्ची ने प्रशासन और बिजली विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें डर के साए में नहीं रहना पड़ेगा। यह “थैंक्यू डीएम सर” वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया के जरिए उठाई गई आवाज अगर सच्ची और संवेदनशील हो, तो प्रशासन तक जरूर पहुंचती है और समाधान भी निकलता है।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow