Sitapur : गलत जगह लगे हैंडपंप से खेत में पानी भरने से नष्ट हो रही फसल

सहजराम ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की और मांग की कि हैंडपंप का पानी बहाव की नाली को तालाब की ओर मोड़ा जाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधि

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 21:49
25 Views
Sitapur : गलत जगह लगे हैंडपंप से खेत में पानी भरने से नष्ट हो रही फसल
Sitapur : गलत जगह लगे हैंडपंप से खेत में पानी भरने से नष्ट हो रही फसल

मिश्रिख, सीतापुर। विकास खंड मिश्रिख के गांव लक्ष्मीपुर मजरा कोहरावां के निवासी सहजराम ने ग्राम प्रधान पर गलत जगह इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का आरोप लगाया है। इससे हैंडपंप का पानी उनके खेत में गिर रहा है, जिससे खेत में पानी भर गया और खड़ी फसल नष्ट हो रही है।

सहजराम ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की और मांग की कि हैंडपंप का पानी बहाव की नाली को तालाब की ओर मोड़ा जाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ने लेखपाल और थाना प्रभारी मिश्रिख को मौके पर जाकर जांच करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow