Sambhal : 2027 हज यात्रा के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक भरें फॉर्म; हज ट्रेनर तकी अशरफ ने दी अहम जानकारी
आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तेल मंडी स्थित मैंथा मार्केट में मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हज कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अधिकृत केंद्र बनाया गया है
Report : उवैस दानिश, सम्भल
वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज ट्रेनर एवं एडवोकेट तकिया अशरफ ने बताया कि हज के फॉर्म 22 जून 2026 से जारी कर दिए गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक लोगों के पास आवेदन करने के लिए करीब 28 दिनों का समय है।
उन्होंने बताया कि हज फॉर्म भरने के लिए आवेदकों के पास ओरिजिनल पासपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और ब्लड ग्रुप की जानकारी होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तेल मंडी स्थित मैंथा मार्केट में मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हज कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अधिकृत केंद्र बनाया गया है, जहां नि:शुल्क मार्गदर्शन के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। तकी अशरफ ने साइबर कैफे और जनसेवा केंद्र संचालकों से भी अपील की कि वे हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़कर ही आवेदन भरें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण कई आवेदकों को बाद में लखनऊ और मुंबई तक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हज से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक लोग हज ट्रेनर तकिया अशरफ, अब्दुल खालिक, हाजी नदीम और मोहम्मद अहमद रजा से संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?




