Sambhal : महंगाई पर बर्क का हमला- जनता दो वक्त की रोटी को तरस रही, सरकार गैस सिलेंडर महंगा कर रही

बर्क ने कहा कि सरकार एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही है और दूसरी तरफ इसे सस्ता बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की बड़ी आबादी पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रही है और करोड़ों लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जु

Jun 7, 2026 - 21:57
 0  6
Sambhal : महंगाई पर बर्क का हमला- जनता दो वक्त की रोटी को तरस रही, सरकार गैस सिलेंडर महंगा कर रही
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की गई, जिससे हर वस्तु महंगी हुई और अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता पर एक और बोझ डाल दिया गया है।

बर्क ने कहा कि सरकार एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही है और दूसरी तरफ इसे सस्ता बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की बड़ी आबादी पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रही है और करोड़ों लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे समय में रसोई गैस महंगी करना आम लोगों के साथ अन्याय है। सपा सांसद ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार के पास राहत देने के विकल्प मौजूद हैं।

उन्होंने मांग की कि जब तक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक सरकार ईंधन और गैस पर लगाए गए कुछ टैक्स अस्थायी रूप से निलंबित करे, ताकि जनता को राहत मिल सके। बर्क ने कहा कि महंगाई किसी एक धर्म, वर्ग या समुदाय का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की 140 करोड़ आबादी इससे प्रभावित होती है। उन्होंने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी पर पुनर्विचार कर फैसला वापस लेने की मांग की। उनके इस बयान के बाद महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow