राहुल गांधी के धरने का असर! छात्रों की मांग पर FIR दर्ज, सम्भल कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। सम्भल कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने आंदोलन की चेतावनी दी।

Aug 21, 2026 - 23:44
4 Views
राहुल गांधी के धरने का असर! छात्रों की मांग पर FIR दर्ज, सम्भल कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

दिल्ली में छात्रों के साथ पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सम्भल कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने दावा किया कि छात्रों की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं होने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद थाने पहुंचे और SHO से FIR दर्ज करने की मांग की। FIR दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी थाने में ही धरने पर बैठ गए।

आरिफ तुर्की के मुताबिक, राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद छात्रों की मांग मान ली गई और FIR दर्ज कर ली गई। उन्होंने कहा कि अगर FIR दर्ज नहीं होती तो सम्भल जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बड़े धरना-प्रदर्शन की तैयारी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस सम्भल में कभी भी आंदोलन कर सकती है। वहीं भाजपा द्वारा कांग्रेस को मुस्लिम लीग जैसी पार्टी बताए जाने के सवाल पर आरिफ तुर्की ने भाजपा पर मुद्दों से भटकाने और हिन्दू-मुस्लिम तथा मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास और जनहित के मुद्दों पर जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। आरिफ तुर्की ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिरों के नाम पर मिले चंदे में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं और भाजपा को ऐसे पवित्र स्थलों पर सवाल उठाने से पहले खुद जवाब देना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि छात्रों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ी तो सम्भल में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow