Sambhal : कल्कि नगरी सम्भल में निकली भव्य कलश यात्रा, 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि कथा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, शरबत एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के समापन पर 29 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Jun 22, 2026 - 15:19
46 Views
Sambhal : कल्कि नगरी सम्भल में निकली भव्य कलश यात्रा, 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
Sambhal : कल्कि नगरी सम्भल में निकली भव्य कलश यात्रा, 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

Report : 

सम्भल की कल्कि नगरी में रविवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मौहल्ला हल्लू सराय स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ 11वीं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

कार्यक्रम के आयोजक शिवांग सिंह ने बताया कि चामुंडा देवी मंदिर पर आयोजित होने वाली यह श्रीमद् भागवत कथा 22 जून से 28 जून तक चलेगी। कथा का वाचन वृंदावन धाम के आचार्य मोहित कृष्ण शास्त्री द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा। कलश यात्रा चामुंडा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला हल्लू सराय के पुराने गेट, महाराणा प्रताप पार्क, विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि कथा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, शरबत एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के समापन पर 29 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शिवांग सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कलश यात्रा के दौरान जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

.Also Click : Manoj Bajpayee Interview: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों ठुकराते हैं कमर्शियल फिल्में, 'बड़ी फिल्में सिर्फ 40-50 दिन का पिकनिक हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow