Sambhal : सम्भल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक का हुआ तबादला
पहले आदेश में 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें निरीक्षक संजीव कुमार बालियान को थाना ऐचौड़ा कम्बोह से हटाकर थाना नखासा भेजा गया है। निरीक्षक मेघपाल सिंह को थाना बनियाठेर से थाना जुनावई, निरीक्षक उ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
जनपद सम्भल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जारी दो प्रेस नोटों के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण/नियुक्ति कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पहले आदेश में 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें निरीक्षक संजीव कुमार बालियान को थाना ऐचौड़ा कम्बोह से हटाकर थाना नखासा भेजा गया है। निरीक्षक मेघपाल सिंह को थाना बनियाठेर से थाना जुनावई, निरीक्षक उमेश सिंह को थाना जुनावई से थाना कुढ़फतेहगढ़, जबकि निरीक्षक रेनू देवी को प्रभारी यूपी-112 से हटाकर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को मीडिया/सोशल मीडिया सेल से हटाकर थाना प्रभारी बनियाठेर, उपनिरीक्षक मोहित कुमार काजला को ऐचौड़ा कम्बोह थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सौरभ त्यागी को थाना प्रभारी कैलादेवी और उपनिरीक्षक रूकमपाल सिंह को महिला पुलिस चौकी चन्दोसी (परामर्श केंद्र/महिला सहायता प्रकोष्ठ/मिशन शक्ति) की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरे आदेश में कुल 10 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। निरीक्षक पूनम कुमारी को महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र चन्दोसी से पुलिस लाइन (गैर जनपद स्थानांतरण) भेजा गया है। निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी पद से पुलिस लाइन (गैर जनपद), निरीक्षक पूनम राठी को महिला थाना से पुलिस लाइन (गैर जनपद), निरीक्षक संदीप राज सिंह को कुढ़फतेहगढ़ से पुलिस लाइन (गैर जनपद), जबकि निरीक्षक अखिलेश गंगवार को डीसीआरबी/एण्टी नारकोटिक्स सेल से पुलिस लाइन (गैर जनपद) स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को थाना कैलादेवी से जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी, निरीक्षक रजनीश कुमार को थाना नखासा से यूपी-112 प्रभारी, निरीक्षक कश्मीर सिंह यादव को पुलिस लाइन से डीसीआरबी/एण्टी नारकोटिक्स प्रभारी, उपनिरीक्षक राजाराम को मॉनिटरिंग सेल प्रभारी और उपनिरीक्षक लवनीश कुमार को पुलिस लाइन से मीडिया/सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Also Click : Hardoi : 2 बाइकों की टक्कर में 2 गंभीर घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
What's Your Reaction?











