Sambhal : सम्भल में पुलिस मुठभेड़, ₹25 हज़ार का इनामी बदमाश अरशद गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पुलिस टीम सड़क पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस

Oct 1, 2025 - 23:38
 0  28
Sambhal : सम्भल में पुलिस मुठभेड़, ₹25 हज़ार का इनामी बदमाश अरशद गिरफ्तार
Sambhal : सम्भल में पुलिस मुठभेड़, ₹25 हज़ार का इनामी बदमाश अरशद गिरफ्तार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के ऐंचोड़ा कंबोह–सैदनगली रोड पर हुई मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी बदमाश अरशद पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पुलिस टीम सड़क पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान कोटगर्बी निवासी अरशद के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरशद कुशीनगर जनपद से 25 हज़ार का इनामी अपराधी है और उस पर दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस बदमाश की तलाश पुलिस कर रही थी। असमोली सीओ ने जानकारी दी कि घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का मानना है कि अरशद से पूछताछ में कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है। सम्भल पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान और कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

Also Click : ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे खूबसूरत शब्द, पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ के बीच अमेरिकी नीति में बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow