Sambhal : सम्भल की सियासत में हलचल तेज- इक़बाल महमूद बोले अखिलेश यादव जिसे टिकट देंगे, वही लड़ेगा
इंटरव्यू के दौरान इक़बाल महमूद ने स्पष्ट किया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद और वे हमेशा एक साथ रहे हैं और दोनों ने एक-दूसरे
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क द्वारा 2027 में सम्भल विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद सियासी माहौल गर्म है। इसी बीच सम्भल के सात बार के विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इक़बाल महमूद ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी।
इंटरव्यू के दौरान इक़बाल महमूद ने स्पष्ट किया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद और वे हमेशा एक साथ रहे हैं और दोनों ने एक-दूसरे का खुलकर समर्थन किया है। इक़बाल महमूद ने कहा कि यदि ममलूकुर्रहमान बर्क ने चुनाव लड़ने की बात कही है, तो इस पर अंतिम राय सांसद जियाउर्रहमान बर्क ही बता सकते हैं। अपने ऊपर की गई टिप्पणी ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा नहीं चलेगा पर प्रतिक्रिया देते हुए इक़बाल महमूद ने कोई तीखा बयान देने से बचते हुए कहा कि जनता सब जानती है और फैसला भी जनता ही करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सांसद उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे। टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर इक़बाल महमूद ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि टिकट का फैसला समाजवादी पार्टी नेतृत्व करेगा। चाहे पार्टी उनके बेटे सुहैल इक़बाल को मैदान में उतारे या फिर उन्हें स्वयं जो भी फैसला होगा, सभी उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक परिपक्व नेता हैं, जो सभी की बात सुनकर सही निर्णय लेते हैं। इक़बाल महमूद का यह बयान साफ संकेत देता है कि सम्भल की राजनीति में भले ही चर्चाएं तेज हों, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और जनता के भरोसे पर ही टिका है।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











