Sambhal : सरकारी स्कूल में कुरान की आयतें टांगे जाने का मामला गरमाया, बजरंग दल का विरोध, पुलिस ने हटवाई आयतें, शिक्षक हिरासत में

जानकारी मिलते ही शुक्रवार दोपहर को बजरंग दल के विभाग सत्संग अध्यक्ष रितुपर के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने विद्यालय की प्रधानाध्या

Feb 6, 2026 - 23:51
 0  84
Sambhal : सरकारी स्कूल में कुरान की आयतें टांगे जाने का मामला गरमाया, बजरंग दल का विरोध, पुलिस ने हटवाई आयतें, शिक्षक हिरासत में
Sambhal : सरकारी स्कूल में कुरान की आयतें टांगे जाने का मामला गरमाया, बजरंग दल का विरोध, पुलिस ने हटवाई आयतें, शिक्षक हिरासत में

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंगला पूर्वा स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में धार्मिक सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात मौ0 नाजिम जिनकी नियुक्ति वर्ष 2007 में हुई थी, द्वारा करीब 10 माह पूर्व स्कूल के मुख्य दरवाजे पर धार्मिक ग्रन्थ की दो तख्तीनुमा आयतें टांगे जाने की बात प्रकाश में आई।इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार दोपहर को बजरंग दल के विभाग सत्संग अध्यक्ष रितुपर के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा बौद्ध, जिनकी तैनाती लगभग सात माह पूर्व हुई है, और संबंधित सहायक अध्यापक से सवाल-जवाब किए।इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री, मां सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस, रविंद्र नाथ टैगोर सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरें रस्सी से बांधकर रखी गई थीं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल में लगी दोनों कुरानी आयतों को हटवा दिया। इसके बाद सहायक अध्यापक मौ0 नाजिम को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि विद्यालय में कुल 8 शिक्षक तैनात हैं, जिनमें 2 पुरुष और 6 महिला शिक्षक शामिल हैं। छात्रों की कुल संख्या 460 है, जिसमें 175 छात्राएं और 285 छात्र अध्ययनरत हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow