Sambhal : फरवरी में रमज़ान- इस बार रोज़े रहेंगे छोटे, 12 घंटे 45 मिनट का सबसे छोटा और 13 घंटे 15 मिनट का सबसे बड़ा रोज़ा

वहीं क़ारी गुलज़ार अशरफ ने बताया कि चांद के हिसाब से अगर 29 का चांद हुआ तो 18 फरवरी को पहला रोज़ा होगा और अगर 30 का चांद हुआ तो 19 फरवरी से रमज़ान की शुरुआत होगी। उन्होंने

Feb 6, 2026 - 23:40
 0  23
Sambhal : फरवरी में रमज़ान- इस बार रोज़े रहेंगे छोटे, 12 घंटे 45 मिनट का सबसे छोटा और 13 घंटे 15 मिनट का सबसे बड़ा रोज़ा
Sambhal : फरवरी में रमज़ान- इस बार रोज़े रहेंगे छोटे, 12 घंटे 45 मिनट का सबसे छोटा और 13 घंटे 15 मिनट का सबसे बड़ा रोज़ा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

काफी अरसे के बाद रमज़ान-उल-मुबारक का पाक महीना फरवरी में आने जा रहा है। सर्द मौसम में रमज़ान पड़ने से रोज़ेदारों को बड़ी राहत मिलने वाली है। उलमा-ए-किराम के मुताबिक इस बार रोज़ों की अवधि कम रहेगी, जिससे हर उम्र के लोग आसानी से रोज़ा रख सकेंगे।

मुफ़्ती आलम रज़ा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सबसे छोटा रोज़ा 12 घंटे 45 मिनट का और सबसे बड़ा रोज़ा 13 घंटे 15 मिनट का रहेगा। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में भूख और प्यास का एहसास कम होता है, इसलिए कमज़ोर और बुज़ुर्ग लोगों के लिए भी रोज़ा रखना आसान रहेगा। रमज़ान हर आक़िल-बालिग मुसलमान पर फ़र्ज़ है और यह अल्लाह की इबादत व रज़ा हासिल करने का बेहतरीन ज़रिया है।वहीं क़ारी गुलज़ार अशरफ ने बताया कि चांद के हिसाब से अगर 29 का चांद हुआ तो 18 फरवरी को पहला रोज़ा होगा और अगर 30 का चांद हुआ तो 19 फरवरी से रमज़ान की शुरुआत होगी। उन्होंने रमज़ान की अहमियत बताते हुए कहा कि इस मुक़द्दस महीने में अल्लाह तआला अपनी रहमतें नाज़िल फरमाता है। उलमा ने रमज़ान के तीन अशरों का ज़िक्र करते हुए बताया कि पहला अशरा रहमत, दूसरा मग़फिरत और तीसरा जहन्नुम से आज़ादी का होता है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे रोज़ों के साथ-साथ नमाज़, क़ुरआन की तिलावत, इस्तिग़फ़ार, ज़िक्र-ओ-अज़कार करें, गरीबों की मदद करें और ज़कात निकालकर अपने माल को पाक करें। अंत में आलम-ए-इस्लाम को रमज़ान-उल-मुबारक की पेशगी मुबारकबाद देते हुए दुआ की गई कि अल्लाह तआला तमाम मुसलमानों को रोज़ा रखने और इबादत की तौफीक़ अता फरमाए।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow