Hardoi : हरदोई में दो पुलिसकर्मी निलंबित, थाने में बेवजह बैठाने व अमर्यादित व्यवहार करने का मामला
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बरतने पर संबं
हरदोई पुलिस ने थाना बेनीगंज में तैनात उप निरीक्षक देवेश शर्मा और मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर एक व्यक्ति को थाने में अनाधिकृत रूप से बैठाने, मारपीट करने और अमर्यादित व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की अनुशासन और जवाबदेही को बनाए रखने के लिए की गई है, ताकि आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित हो।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











