Sambhal : बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान
घायल शोएब के मुताबिक आरोपी युवक आसिफ पुत्र नौगीर उसी ग्राम का रहने वाला है। आरोप है कि आसिफ ने उसकी बहन को लेकर गंदी और अपमानजनक बातें कहीं। इस पर आपत्ति जताने
Report : उवैस दानिश, सम्भल
थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव घुघावली में मंगलवार को मामूली कहासुनी देखते-देखते खूनी वारदात में बदल गई। बहन को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में शोएब पुत्र अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पुलिस थाने लाया गया और बाद में मेडिकल के लिए भेजा गया।
घायल शोएब के मुताबिक आरोपी युवक आसिफ पुत्र नौगीर उसी ग्राम का रहने वाला है। आरोप है कि आसिफ ने उसकी बहन को लेकर गंदी और अपमानजनक बातें कहीं। इस पर आपत्ति जताने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद आसिफ ने चाकू निकालकर शोएब पर हमला कर दिया। चाकू के वार पेट और कंधे पर लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी फैज़ान ने बताया कि झगड़ा होता देख वह दौड़कर पहुंचा, तब तक आरोपी चाकू मारकर भाग चुका था। घायल शोएब मदद की गुहार लगाता रहा, जिसके बाद उसे तुरंत थाने ले जाया गया। मामले की सूचना हयातनगर थाना पुलिस को दे दी गई है और तहरीर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा
What's Your Reaction?











