Sambhal : UP Board परीक्षा- सम्भल में 51,400 परीक्षार्थी, 77 केंद्र, CCTV और सचल दलों से होगी कड़ी निगरानी

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल 51,400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ सभी मूलभूत व्यवस्थाएँ सुनि

Feb 17, 2026 - 21:43
 0  16
Sambhal : UP Board परीक्षा- सम्भल में 51,400 परीक्षार्थी, 77 केंद्र, CCTV और सचल दलों से होगी कड़ी निगरानी
Sambhal : UP Board परीक्षा- सम्भल में 51,400 परीक्षार्थी, 77 केंद्र, CCTV और सचल दलों से होगी कड़ी निगरानी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएँ कल से शुरू हो रही हैं। जनपद सम्भल में परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल 51,400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ सभी मूलभूत व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जनपद में 6 सचल दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षण के लिए शिक्षा विभाग के 3,500 से अधिक शिक्षक ड्यूटी पर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सम्भल

निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि बरेली और लखनऊ से भी परीक्षाओं की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। गौरतलब है कि सम्भल, प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का गृह जनपद है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और परीक्षाओं को पारदर्शी, अनुशासित और नकल मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने का दावा कर रहा है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे समय से केंद्र पर पहुँचें और नियमों का पालन करें।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow