Sambhal : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्ति रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग को लेकर सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का रजिस्ट्रेशन 05 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है, लेकिन अभी तक देश की कुल वक्फ सम्पत्तियों में से केवल 30 प्रतिशत का

Dec 4, 2025 - 21:35
Dec 4, 2025 - 21:36
 0  69
Sambhal : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्ति रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग को लेकर सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
Sambhal : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्ति रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग को लेकर सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आज वक्फ सम्पत्तियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सम्भल के माध्यम से केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में कहा गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का रजिस्ट्रेशन 05 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है, लेकिन अभी तक देश की कुल वक्फ सम्पत्तियों में से केवल 30 प्रतिशत का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पोर्टल का सर्वर लगातार धीमा चल रहा है और कई बार बंद भी हो जाता है, जिससे रजिस्ट्रेशन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं।नेताओं ने इसे कहीं न कहीं साजिश की बू करार देते हुए कहा कि तकनीकी बाधाओं के चलते निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन पूरा होना असंभव है। इसी को लेकर सपा नेताओं ने उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दो माह बढ़ाने की मांग की है, ताकि देशभर की सभी वक्फ सम्पत्तियों का समय से सही तरीके से रजिस्ट्रेशन हो सके। ज्ञापन देने वालों में फिरोज़ खाँ के साथ रामरहीस यादव, जाहिद खाँ, मियां असलम खाँ, मोहम्मद शान, आरिफ खाँ, जावेद, नफीस, गुलाम मुस्तुफा, फैजान शाही, जबर सिंह, गौरव और बिलाल खाँ शामिल रहे।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow