Sambhal : बीएलओ परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग - अजय राय

अजय राय ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के काम में जबरन दबाव बनाया जा रहा है, जिससे बीएलओ तनाव में आकर आत्महत्या

Dec 4, 2025 - 21:32
 0  45
Sambhal : बीएलओ परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग - अजय राय
Sambhal : बीएलओ परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग - अजय राय

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगातार हो रही बीएलओ की मौतों और=आत्महत्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अभी अरविंद कुमार के घर जा रहे हैं, जिनका नाम आठवीं पोजीशन पर आया है। उन्होंने बताया कि अब तक सात बीएलओ की मौत हो चुकी है और एक बीएलओ मरणासन्न हालत में मुरादाबाद में भर्ती है, जहां वह स्वयं हाल ही में मुलाकात कर चुके हैं। अजय राय ने बताया कि सर्वेश सिंह ने सुसाइड किया था और सुसाइड नोट भी छोड़ा था वह उनके घर जाकर परिवार से मिले और उसके बाद सम्भल पहुंचे।अजय राय ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के काम में जबरन दबाव बनाया जा रहा है, जिससे बीएलओ तनाव में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल एसआईआर की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि जिन परिवारों में बीएलओ की दुखद मृत्यु हुई है, उन्हें 1 करोड़ रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। परिवार के किसी सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक बीएलओ के बच्चों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाए, क्योंकि कई बच्चे अनाथ हो गए हैं। अजय राय ने बताया कि मुरादाबाद में 4 बच्चे और बरेली में 2 बच्चे अनाथ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी नौकरी घर में खुशी लेकर आती थी, लेकिन अब एसआईआर ड्यूटी करते हुए मौतें होना एक अभिशाप बन गया है।कांग्रेस तन-मन-धन से इन परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को कांग्रेस रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है, जहां एसआईआर में हो रहे अत्याचार और दबाव को देश की जनता के सामने रखा जाएगा। वफ्फ संपत्तियों और सरकारी मनमानी पर बोलते हुए अजय राय ने कहा कि एसआईआर हो या वफ्फ हर जगह मनमानी हो रही है और जनता इसका जवाब देगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन पर पूरा फोकस रख रही है। हम न खटास की बात करते हैं न मिठास की, हम अपने 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में कांग्रेस अकेले लड़ेगी। बाकी निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से मिलना सामान्य था, पर भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। अजय राय ने केंद्र सरकार से अपील की कि विपक्षी नेताओं को भी विदेशों में प्रधानमंत्री से मुलाकात का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन पर उनका स्वागत भी किया। कुल मिलाकर, अजय राय ने एसआईआर प्रक्रिया, बीएलओ की मौतों, विपक्ष पर दबाव और कांग्रेस की आगामी रणनीति पर बड़ा बयान देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow