सम्भल न्यूज़: एक करोड़ की कारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट- उवैस दानिश
सम्भल में पुलिस ने मंहगे किराए पर कार लगवाने का झांसा दे कर कार हड़पने वाले गैंग का खुलासा किया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात कार बरामद की हैं।
पूरा मामला चंदौसी कोतवाली इलाके का है यहां दो टैक्सी ड्राइवर अधिकरियों के यहां मंहगे किराए पर कार लगवाने का झांसा देकर कार गायब कर रहे। पुलिस के अनुसार किराए के रूप में अस्सी हजार से एक लाख मिलने का कार मालिकों को झांसा दिया जाता था बाद में उसे किराया भी नहीं देते थे तथा कार को कहीं गिरबी रख कर मिली रकम रकम हड़प लेते थे।
इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, सपा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन।
पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरबी रखी गई सात कार बरामद की हैं पुलिस के अनुसार बरामद कारों की कीमत एक करोड़ रुपए है पुलिस के अनुसार गिरबी से मिले रुपयों से एक आरोपी विदेश भागने वाला था एक आरोपी स्थानीय तथा एक बदायूं जनपद का है।
What's Your Reaction?











