सम्भल: प्रशासन ने मस्जिद को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

कोर्ट के आदेश अनुसार जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने तहसीलदार एवं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दालान वाली मस्जिद पर काबिज लोगों को मस्जिद से हटा कर मान्यता प्राप्त कमेटी को मस्जिद हस्तांतरित की है।

By INA News Desk
Sep 4, 2024 - 23:26
1,064 Views
सम्भल: प्रशासन ने मस्जिद को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

सम्भल।

सम्भल में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने मस्जिद को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है वहीं मस्जिद को मान्यता प्राप्त कमेटी को सौंप दिया गया है।

पूरा मामला गुन्नौर कस्बे में मौहल्ला मासूम अली का है जहां कोर्ट के आदेश अनुसार जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने तहसीलदार एवं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दालान वाली मस्जिद पर काबिज लोगों को मस्जिद से हटा कर मान्यता प्राप्त कमेटी को मस्जिद हस्तांतरित की है।

भारी तादात में मौजूद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पहले से कब्जा धारक कई महिला और पुरुषों ने नए आदेश का विरोध किया इस दौरान एक व्यक्ति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने की भी धमकी दी। मगर पुलिस फोर्स ने सख्ती कर विरोध करने वालों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement