Sambhal: सम्भल में अवैध कब्जे पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 28 करोड़ की सरकारी जमीन हुई मुक्त।

योगी सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने एक बार फिर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेर खा सराय में करीब 27 बीघा

By INA News Desk
Oct 27, 2025 - 14:27
464 Views
Sambhal: सम्भल में अवैध कब्जे पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 28 करोड़ की सरकारी जमीन हुई मुक्त।
धीरेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: योगी सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने एक बार फिर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेर खा सराय में करीब 27 बीघा (लगभग 28 करोड़ रुपये मूल्य की) सरकारी जमीन पर से प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार, यह जमीन राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज है, जिस पर करीब दो दशक से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी। सोमवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि भट्टा की जमीन के रूप में चिन्हित थी, जिस पर लंबे समय से खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read- Lucknow: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही सरकार की प्राथमिकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow