संभल हिंसा: पुलिस ने 120 से ज्यादा दंगाइयों के पोस्टर जारी किये, देखें तस्वीरें, पुलिस ने की अपील

एसपी ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि, शहर के अमन के लिए दंगाइयों को पहचानिए। हिंसा में शामिल दंगाइयों से नुकसान की वसूली भी की जाएगी। ऐसे में आप लोग भी दंगाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सूचना ...

By INA News Desk
Nov 27, 2024 - 23:57
493 Views
संभल हिंसा: पुलिस ने 120 से ज्यादा दंगाइयों के पोस्टर जारी किये, देखें तस्वीरें, पुलिस ने की अपील
Advertisement
Advertisement

स्वरा भास्कर के बयान से जुबानी जंग छिड़ी, सोशल मीडिया पर लोगों ने किये तरह तरह के कमेंट्स

By INA News Sambhal.

संभल हिंसा को लेकर अब तक 8 एफआईआर और 120 से अधिक दंगाइयों के फोटो जारी किए गए हैं। इस दौरान पोस्टर्स में सभी दंगाई को हाथों में पत्थर, डंडे और हथियार लिए हुए देख जा सकता है। वहीं, कुछ दंगई तो ऐसे भी हैं। जिन्होंने अपने चेहरे पर नकाब भी लगाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये दंगाई नखासा और जामा मस्जिद इलाके के हैं। दरअसल, संभल पुलिस ने बुधवार तक बारी बारी कर करीब 120 से ज्यादा दंगाइयों के पोस्टर जारी कर उनकी पहचान के लिए जनता से आग्रह किया है।

संभल के एसपी ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि, शहर के अमन के लिए दंगाइयों को पहचानिए। हिंसा में शामिल दंगाइयों से नुकसान की वसूली भी की जाएगी। ऐसे में आप लोग भी दंगाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सूचना दें। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार संभल हिंसा से जुड़ी एक वीडियो काफी Viral हो रही है।

जिसमें कुछ महिला पत्थरबाजों को अपने छत से पत्थर फेंकते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मस्जिद सर्वे के बाद हिंदूपुरा खेड़ा का है। फिलहाल, संभल पुलिस इन पत्थरबाज महिलाओं की तलाश में है। गौरतलब हो कि इससे पहले बीते रविवार को पथराव के बाद 2 महिलाएं अरेस्ट हुई थी। उधर, रविवार को संभल जिले की शादी मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इस हिंसा कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। इस पर कई तरह की सियासी बयानबाजी भी सामने आ रही है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि हम उस स्थिति पर हैं, जहां कानून नागरिकों की हत्या सिर्फ इसलिए कर रहा है क्योंकि वे मुसलमान हैं। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि न्यायपालिका इस समय भगवान से सलाह ले रही है कि उन्हें अपना काम कैसे करना है।

यह पूरी तरह से बकवास है। संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि उस दिन की हिंसा में जो लोग भी शामिल थे, पुलिस द्वारा इलाके की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली गई है, 100 से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने आगे कहा कहा कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल नहीं जाएगा, लेकिन जिस भी व्यक्ति ने पत्थर उठाया है उसे जरूर जेल भेजा जाएगा।

संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को सर्वे किए जा रहा था। इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस हिंसा, गोलीबारी और पथराव में उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र समेत कुल 20 लोग जख्मी हुए। हिंसा के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी।

संभल में हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि 30 नवंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक रहेगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संभल जा सकते हैं, इसकी सूचना के बाद से ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा वाहन चैकिंग के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल 7 मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं।

27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि हिंसा में घायल हुए दारोगा दीपक राठी ने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिनमें बर्क और इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को नामजद किया गया है। हिंसा वाले इलाके में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement