Lucknow: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर्स को फोन से दी बधाई, कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणामों

Apr 24, 2026 - 14:32
 0  19
Lucknow: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर्स को फोन से दी बधाई, कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता। 
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर्स को फोन से दी बधाई, कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता। 
  • यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र सफल
  • हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% के साथ किया टॉप
  • इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स लिस्ट में सीतापुर की शिखा वर्मा (97.60%) ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • योगी सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन रही बोर्ड की परीक्षाएं
  • 15 कार्यदिवसों में 8,033 केंद्रों पर सम्पन्न हुई परीक्षाएं, 18 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ मूल्यांकन
  • हाईस्कूल में 26 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, 23.52 लाख हुए उत्तीर्ण
  • इंटरमीडिएट में 24.86 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, करीब 20 लाख पास
  • दोनों कक्षाओं में बालिकाएं रहीं आगे, पास प्रतिशत में लड़कों से काफी बढ़त

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणामों में हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर्स में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज (सीतापुर) की कशिश वर्मा (97.83) और द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज (बाराबंकी) की अंशिका वर्मा (97.83%) रहीं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स में प्रथम स्थान पर बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज (सीतापुर) की शिखा वर्मा (97.60%) रहीं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित अपने मंत्री आवास से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स छात्राओं और उनके अभिभावक से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर छात्राओं को बधाई देते हुए  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों की मेहनत ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन एवं समयबद्ध रही, जो शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह “बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ” की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों से निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक/सभापति यूपी बोर्ड डॉ. महेंद्र देव एवं यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज के माध्यमिक शिक्षा परिषद सभागार में यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाफल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच प्रदेश के 8,033 परीक्षा केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल 2026 के बीच कुल 254 मूल्यांकन केंद्रों पर कराया गया।


हाईस्कूल परीक्षा में कुल 26,01,381 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल रहीं। इनमें से कुल 23,52,181 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिससे कुल पास प्रतिशत 90.42 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 जबकि बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत रहा, जो कि लड़कों से 6.46 प्रतिशत अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 90.51 रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67 प्रतिशत दर्ज किया गया। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा किया गया।

दूसरी तरफ, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 24,86,072 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 13,09,397 बालक और 11,76,675 बालिकाएं थीं। इनमें से 19,98,317 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए, जिससे कुल पास प्रतिशत 80.38 रहा। बालकों का पास प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं का 86.32 प्रतिशत रहा, यानी बालिकाएं 11.28 प्रतिशत आगे रहीं। संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 80.47 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 77.54 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 55,973 परीक्षकों द्वारा किया गया।

इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच दो चरणों में 18,007 परीक्षकों की निगरानी में सम्पन्न कराई गईं। आंशिक विषयों की परीक्षा में हाईस्कूल के 3,286 और इंटरमीडिएट के 58,134 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

Also Read- Lucknow: बेटी से लखपति दीदी तक- योगी सरकार ने महिलाओं के विकास को दी नई दिशा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।