सम्भल में सनसनी: इंडियन फ्रोजन फूड फैक्ट्री से जुड़े 4 पर बंधक बनाने का आरोप, दो व्यापारी छुड़ाए गए।
सम्भल जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंडियन फ्रोजन फूड फैक्ट्री से जुड़े लोगों पर दो पशु व्यापारियों को बंधक
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंडियन फ्रोजन फूड फैक्ट्री से जुड़े लोगों पर दो पशु व्यापारियों को बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, पशु व्यापारी पप्पू और सद्दाम 8 अप्रैल को फैक्ट्री में किसी काम के सिलसिले में पहुंचे थे। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक और तीन भाइयों ने दोनों को बहाने से सरायतरीन स्थित भूडा इलाके में अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। काफी समय तक दोनों से संपर्क न होने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही थाना हयातनगर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों को सकुशल छुड़ाया। इस मामले में इस्लामुद्दीन के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक एहतेशाम और तीनो भाइयों अफरीदी, आर्यन और फरदीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 127 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Also Read- Lucknow : हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिल रहा न्याय, यूपी में वन स्टॉप सेंटर बना सहारा
What's Your Reaction?









