Hardoi News: श्री मद भागवत कथा- भगवान की परीक्षा नही ली जाती प्रतिक्षा की जाती है- कु.कोमल मिश्रा

By INA News Desk
Apr 21, 2025 - 20:27
58 Views
Hardoi News: श्री मद भागवत कथा- भगवान की परीक्षा नही ली जाती प्रतिक्षा की जाती है- कु.कोमल मिश्रा

Hardoi News: हरदोई के सांडी रोड स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन ग्राम सकरौली से पधारी कथावाचक आचार्य कु.कोमल मिश्रा ने श्री मद भागवत कथा में सती चरित्र की कथा सुनाई जिसमे भगवान शिव और माता सती कुम्भज ऋषि के आश्रम में कथा सुनने गए लेकिन माता सती ने कथा नही सुनी जिसके कारण उन्हें भगवान प्रभु श्री राम पर विस्वास नही हुआ की अगर राम भगवान होते तो मधुमक्खी से नही पूछते मेरी सीता कहा है।

Also Read- आपको अपना कल सुधारना है तो आज को सुधारे- डां कौशलेंद्र महराज

भोले बाबा ने समझाया भी परन्तु माता सती ने फिर भी परीक्षा ली जहां कथा वाचक कु.कोमल मिश्रा ने बताया भगवान की परीक्षा नही ली जाती प्रतिक्षा की जाती है कलियुग में प्रत्येक प्रकार के पापों का विनाश करके परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग बताने वाली प्रत्येक जनमानस का कल्याण करने वाली कथा भागवत महापुराण की है कथा के आयोजक अशोक कुमार अग्निहोत्री , कैप्टन मदन मोहन अवस्थी तथा असंख्य श्रद्धालु मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow