Siddharthnagar : गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में अवैध फीस वसूली की जांच रिपोर्ट सौंपी, प्रधानाचार्य को पदीय कार्यों से मुक्त करने की सिफारिश

विधायक की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम शोहरतगढ़ और जिला विद्यालय निरीक्षक की दो सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम की जांच में पता चला कि विद्यालय वित्तविहीन

Dec 11, 2025 - 08:27
 0  25
Siddharthnagar : गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में अवैध फीस वसूली की जांच रिपोर्ट सौंपी, प्रधानाचार्य को पदीय कार्यों से मुक्त करने की सिफारिश
Siddharthnagar : गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में अवैध फीस वसूली की जांच रिपोर्ट सौंपी, प्रधानाचार्य को पदीय कार्यों से मुक्त करने की सिफारिश

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की शिकायत पर गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में छात्रों से अवैध फीस वसूली और आर्थिक शोषण के मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। जांच टीम ने प्रधानाचार्य को पदीय कार्यों से मुक्त करने और वित्तीय खाते का एकल संचालन करने की सिफारिश की है। टीम ने प्रबंध समिति से प्रस्ताव शीघ्र डीआईओएस को भेजने का निर्देश दिया है।

विधायक की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम शोहरतगढ़ और जिला विद्यालय निरीक्षक की दो सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम की जांच में पता चला कि विद्यालय वित्तविहीन शिक्षण व्यवस्था के लिए ली जा रही राशि का विवरण और शिक्षकों को दिए जाने वाले मानदेय का ब्योरा नहीं दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रबंध समिति के प्रस्ताव में छात्रों से ली गई फीस का वार्षिक विवरण और कर्मचारियों के मानदेय की स्पष्ट जानकारी नहीं है। छात्रों से ली गई राशि का भुगतान शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को करना चाहिए था, लेकिन इसका संतोषजनक जवाब प्रबंधक या प्रधानाचार्य ने नहीं दिया।

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के अनुसार, विद्यालय की कुल आय की अधिकतम 15 प्रतिशत राशि ही विकास निधि के रूप में रखी जा सकती है। मानदेय देने के बाद बची राशि का खर्च का ब्योरा नहीं दिया गया। इसके लिए प्रबंधक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार हैं।

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय वित्तविहीन व्यवस्था के लिए ली गई राशि और मानदेय का ब्योरा नहीं दिया गया। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।

Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow