Sitapur : आधार कार्ड जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं नियोजन विभाग का निर्देश सभी विभागों को भेजा गया परिपत्र

UIDAI के 31 अक्टूबर 2025 के पत्र में साफ कहा गया है कि आधार कार्ड केवल पहचान सत्यापन का दस्तावेज़ है न कि जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला आधिकारिक रिकॉर्ड। इसके बावजू

By INA News Desk
Nov 28, 2025 - 21:52
46 Views
Sitapur : आधार कार्ड जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं नियोजन विभाग का निर्देश सभी विभागों को भेजा गया परिपत्र
Sitapur : आधार कार्ड जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं नियोजन विभाग का निर्देश सभी विभागों को भेजा गया परिपत्र

सीतापुर : उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह निर्देश उप निदेशक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के पत्र के आधार पर जारी किया गया है।24 नवंबर 2025 को जारी पत्रांक 392/21/7-363/107944 जनि०प०/2024 में विशेष सचिव अनित सिंह बंसल ने सभी अपर मुख्य सचिवों प्रमुख सचिवों तथा सचिवों को संबोधित करते हुए कहा है कि विभिन्न विभाग अभी भी आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार कर रहे हैं जबकि UIDAI ने इसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य प्रमाण घोषित किया है।

UIDAI के 31 अक्टूबर 2025 के पत्र में साफ कहा गया है कि आधार कार्ड केवल पहचान सत्यापन का दस्तावेज़ है न कि जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला आधिकारिक रिकॉर्ड। इसके बावजूद कई विभागों द्वारा इसका उपयोग जन्म तिथि प्रमाण के रूप में किया जा रहा है, जिसे तुरंत रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं।नियोजन विभाग ने यह भी मांग की है कि सभी संबंधित अधिकारी तथा विभाग अपने अधीनस्थ कार्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी करें कि अब से जन्म तिथि प्रमाण हेतु आधार कार्ड स्वीकार न किया जाए और वैकल्पिक अधिकृत दस्तावेज़—जैसे जन्म प्रमाण पत्र हाईस्कूल प्रमाणपत्र आदि ही मान्य होंगे। यह आदेश शासन स्तर पर स्पष्टता लाता है और विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं में दस्तावेज़ सत्यापन को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नियोजन विभाग तथा UIDAI क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ को भी प्रेषित की गई है।

Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow