Sitapur : लहरपुर में भोजपुरी फिल्म ‘समर संग्राम’ की शूटिंग, पक्का तालाब और रामलीला मैदान बने लोकेशन
फिल्म के नायक संग्राम सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। एक दृश्य में नायिका मधु सिंह राजपूत की कार खराब हो जाती है और नायक उन्हें अपनी गाड़ी से कॉलेज छोड़ता है।
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। अवध गंगा फिल्म्स बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘समर संग्राम’ की शूटिंग लहरपुर के पक्का तालाब तीर्थ और रामलीला मैदान पर हुई। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
फिल्म के नायक संग्राम सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। एक दृश्य में नायिका मधु सिंह राजपूत की कार खराब हो जाती है और नायक उन्हें अपनी गाड़ी से कॉलेज छोड़ता है। इस सीन की शूटिंग रामलीला मैदान पर हुई।
एक अन्य भावुक दृश्य में घर से बिछड़ गई मां लोगों से भीख मांगती है और मंदिर के पुजारी उसे शरण देते हैं। यह सीन भी रामलीला मैदान के मंदिर पर फिल्माया गया।
अभिनेता संग्राम सिंह ने बताया कि फिल्म में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। फिल्म की अधिकांश शूटिंग लहरपुर क्षेत्र में ही हो रही है और स्थानीय लोगों को भी इसमें काम करने का मौका दिया जा रहा है।
Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान
What's Your Reaction?











