Sitapur : जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न डीएम ने कुपोषण उन्मूलन व योजनाओं की प्रगति पर दिए कड़े निर्देश।

डीएम ने गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा आवश्यक सूचनाएं सही ढंग से भरने के निर्देश दिए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक सप्ताह के भीतर प्रशि

Dec 7, 2025 - 13:18
 0  30
Sitapur : जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न डीएम ने कुपोषण उन्मूलन व योजनाओं की प्रगति पर दिए कड़े निर्देश।
Sitapur : जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न डीएम ने कुपोषण उन्मूलन व योजनाओं की प्रगति पर दिए कड़े निर्देश।

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों  योजनाओं एवं प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न इंडीकेटर्स की प्रगति का अवलोकन करते हुए धीमी प्रगति वाली योजनाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़े।

  • कुपोषण मुक्त अभियान को गति देने के निर्देश

डीएम ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें कुपोषण मुक्त करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन्फेंटोमीटर स्टैडियोमीटर वजन मशीन सहित आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों की लंबाई वजन आदि का त्रुटिरहित डेटा पोषण ट्रैकर पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।

  • वीएचएसएनडी सत्र मेले के रूप में आयोजित होंगे

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वीएचएसएनडी सत्र व्यापक रूप से आयोजित किए जाएं तथा सभी तैनात कार्मिक समय से उपकरणों व दवाओं के साथ उपस्थित रहें। इन सत्रों का सुपरवाइजरी विजिट अनिवार्य रूप से किया जाए और इनके व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भी हो।

उन्होंने कहा कि गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराए जाएं। सभी सत्रों को मेले के रूप में आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

  • गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

डीएम ने गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा आवश्यक सूचनाएं सही ढंग से भरने के निर्देश दिए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मानकों के अनुरूप पोषाहार मिले तथा जरूरी जांचें समय से हों।

  • लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित हों और हॉट कुक्ड मील का वितरण सुव्यवस्थित रूप से हो। प्रगति में पिछड़ रहे विकास खंडों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow