Sitapur : लखनऊ अग्निकांड में बिसवां के युवक की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, शरद चौधरी, कुँवर दिनकर प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, शब्बीर खान और उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम पहुंचे।

Jun 23, 2026 - 21:52
 0  8
Sitapur : लखनऊ अग्निकांड में बिसवां के युवक की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़
Sitapur : लखनऊ अग्निकांड में बिसवां के युवक की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के बिसवां नगर के कैथी टोला मोहल्ले में रहने वाले वकील आलोक कुमार श्रीवास्तव के जवान बेटे आदित्य श्रीवास्तव की लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दुख का माहौल बन गया। देर रात जब आदित्य का शव उनके घर लाया गया तो परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सुबह से ही उनके घर पर आखिरी दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी।

इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, शरद चौधरी, कुँवर दिनकर प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, शब्बीर खान और उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम पहुंचे। इन सभी ने शव पर फूल चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी और परेशान परिवार को सहारा दिया। इसके बाद नम आंखों और रीति-रिवाजों के साथ शीतला देवी मंदिर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अंतिम विदाई के समय बिसवां वकील एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा, सचिव नागेंद्र प्रताप, बिसवां एसोसिएशन के सचिव नीरज श्रीवास्तव सहित बहुत से वकील, समाज के प्रतिष्ठित लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस घटना से पूरे बिसवां नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस नुकसान पर गहरा दुख जता रहा है।

Also Click : Sambhal : “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा सम्भल, सातवीं मोहर्रम के विशाल जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow