Sitapur : सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, पत्नी और बच्चे जख्मी

लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव के रहने वाले पैंतीस साल के प्रवीण मिश्रा अपने ई-रिक्शा से परिवार के साथ निकले थे। वह अपनी पत्नी दलपति, भाभी और बच्चों को लेकर पत्नी की फाइलेरिया की दवा दिलाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया जा रहे थे।

By INA News Desk
Jun 23, 2026 - 21:54
39 Views
Sitapur : सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, पत्नी और बच्चे जख्मी
Sitapur : सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, पत्नी और बच्चे जख्मी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजी कमालपुर-महोली रास्ते पर रन्नूपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दवा लेने जा रहे एक परिवार का ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चला रहे युवक की गंभीर चोटें आने के कारण जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी, भाभी और बच्चे घायल हो गए। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के इलाके में मातम पसरा है।

लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव के रहने वाले पैंतीस साल के प्रवीण मिश्रा अपने ई-रिक्शा से परिवार के साथ निकले थे। वह अपनी पत्नी दलपति, भाभी और बच्चों को लेकर पत्नी की फाइलेरिया की दवा दिलाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया जा रहे थे। सफर के दौरान रन्नूपुर के नजदीक अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे में प्रवीण मिश्रा गाड़ी के नीचे दब गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मदद की और ई-रिक्शा को हटाकर एंबुलेंस को फोन किया। काफी समय तक सरकारी एंबुलेंस के न पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया ले गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर नितेश कुमार ने जांच के बाद प्रवीण मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुई पीड़िता महिलाओं और बच्चों का डॉक्टर की देखरेख में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : Sambhal : “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा सम्भल, सातवीं मोहर्रम के विशाल जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow