Sitapur : गुमशुदा लड़की का शव तालाब में मिला, पुलिस की कार्रवाई जारी
गांव के पास तालाब में शाम को ग्रामीणों ने एक शव तैरता देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान आंशी के रूप में की। इसके बाद पुलिस
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव की रहने वाली आंशी, जो मंजेश की बेटी है और 14 साल की है, सुबह करीब आठ बजे घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। पिता मंजेश ने कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
गांव के पास तालाब में शाम को ग्रामीणों ने एक शव तैरता देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान आंशी के रूप में की। इसके बाद पुलिस को बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को तालाब से निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?











