Sitapur : डीएम ने नगर पालिका परिषद महमूदाबाद का किया औचक निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने जन्म प्रमाण-पत्र के आवेदनकर्ता से वार्ता की। उन्होंने जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने जलकल प्रभाव पत्रा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
महमूदाबाद सीतापुर जिलाधिकारी डा राजागणपति आर ने नगर पालिका परिषद महमूदाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका महमूदाबाद के ग्रान्ट रजिस्टर, चेक रजिस्टर, वन्दन योजना, कान्हा गौशाला, तालाब पोखर, अन्त्येष्टि स्थल/जल निकासी, सेक्टर पेयजल, गृहकर एवं डिमाण्ड रजिस्टर आदि विभिन्न पटलों को देखा एवं आवश्यक दस्तावेज का अवलोकन किया। अधिशासी अधिकारी को चेतावनी पत्र निर्गत करने के साथ प्रतिलिपि जॉइंट डायरेक्टर को करने के निर्देश दिये
जिलाधिकारी ने जन्म प्रमाण-पत्र के आवेदनकर्ता से वार्ता की। उन्होंने जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने जलकल प्रभाव पत्रावली एवं पट्टा आदि पटल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रजिस्टर अद्यतन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार हेतु एक माह का समय दिया। उन्होंने दस्तावेजों के रख-रखाव को सही ढंग से न रखने पर पटल बाबू को चेतावनी पत्र निर्गत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संकटा देवी मंदिर एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों को देखा एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि मानक के अनुरूप एवं ससमय ढंग से सभी कार्यों को पूर्ण किया जाये, यह सुनिश्चित किया जाये।
Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











