Sitapur : सिधौली में किसान यूनियन ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। दुकानदारों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने पर रोक लगाई जाए। सहकारी
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सिधौली क्षेत्र में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने किसानों के साथ सिधौली उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। रबी फसल की बुआई शुरू हो चुकी है। किसानों को गेहूं, सरसों, आलू जैसी फसलों के लिए डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन यह समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही। इससे बुआई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि डीएपी खाद को अग्रिम सरकारी समिति पर बड़े पैमाने पर तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। दुकानदारों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने पर रोक लगाई जाए। सहकारी समितियों में खाद वितरण में होने वाली मनमानी और भ्रष्टाचार को रोका जाए। किसानों को एक बार में उनकी जरूरत के अनुसार खाद मिले।
संगठन ने सरकारी नीतियों पर सवाल उठाए। सरकार दावा करती है कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन समय पर उचित दाम पर खाद न मिलने से आय कैसे बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश यादव, तहसील प्रभारी मधुराम रावत, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव, मालती गौतम ब्लॉक अध्यक्ष सिधौली, दीपक यादव, सावन यादव, अमन यादव, प्रदीप यादव, मोहित यादव, धर्म राज सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
सिधौली एसडीएम राखी वर्मा ने बताया कि अग्रिम सरकारी समिति के प्रभारी द्वारा जीएसटी न जमा करने के कारण केंद्र चालू नहीं हो सका। उन्होंने किसानों को दो दिनों में निजी दुकानों पर उचित दाम पर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?











