Sitapur : लहरपुर में गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा का आरती पूजन के साथ भव्य स्वागत
शांतिकुंज हरिद्वार से आ रही यात्रा ग्राम किशुनपुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और रथ का स्वागत किया। इसके बाद शिवाला मंदिर नईनगर
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
लहरपुर क्षेत्र में अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा का प्रवेश होने पर जगह-जगह आरती पूजन के साथ स्वागत किया गया। यह यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर पूरे देश में घूम रही है। इसका उद्देश्य गायत्री मंत्र के महत्व को बताना और समाज में आध्यात्मिक जागरण लाना है। गायत्री मंत्र के जाप से आत्मशक्ति के साथ ज्ञान की प्राप्ति होती है।
शांतिकुंज हरिद्वार से आ रही यात्रा ग्राम किशुनपुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और रथ का स्वागत किया। इसके बाद शिवाला मंदिर नईनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा केसरीगंज से होते हुए जोशी ताल शुक्ला मेडिकल स्टोर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। स्थानीय खतराना चौराहे पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ।
मुख्य कार्यक्रम श्री रामलीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और बच्चे शामिल हुए। उन्होंने आरती उतारी और पूजा अर्चना कर रथ का स्वागत किया। आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी ने बताया कि यात्रा हनुमत निवास मंदिर, शिव मंदिर टाड़ा सलार, सूर्यकुंड मंदिर अकबरपुर होते हुए गायत्री शक्तिपीठ न्यामूपुर में रात्रि विश्राम करेगी।
ज्योति रथ यात्रा टोली नायक दधि बल सिंह ने गायत्री मंत्र के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर सूर्य कुशवाहा वाहन सारथी, रामनरेश चौधरी जिला समन्वयक, कमलेश मौर्य रथ सहायक, राजेश्वर रस्तोगी, वीरेंद्र पुरी, प्रमोद टंडन, शीलू शुक्ला, रघुवंश अवस्थी, निर्मल पांडे, भगवान दीन त्रिवेदी, बंशीधर पाठक, प्रखर रस्तोगी, मयंक टंडन, एडवोकेट कमलेश वर्मा, कृपा शंकर पांडे, एडवोकेट देवेंद्र पांडे, एडवोकेट जवाहरलाल मिश्र, सोनू रस्तोगी, श्रीधर शुक्ला, गार्गी मिश्रा, मिश्रीलाल लोधी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने यात्रा की पूजा अर्चना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद रथ यात्रा हनुमत निवास मंदिर पटकी टोला के लिए रवाना हो गई।
Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?











