Sitapur : सीतापुर में डीएम ने जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर कोई चिकित्सक या कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। सभी स्टा

By INA News Desk
Nov 3, 2025 - 21:40
44 Views
Sitapur : सीतापुर में डीएम ने जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
सीतापुर में डीएम ने जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का अचानक दौरा किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जांच की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर कोई चिकित्सक या कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। सभी स्टाफ निर्धारित वर्दी में रहें और पहचान पत्र साथ रखें। सभी वार्डों में ड्यूटी रजिस्टर रखा जाए और इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाए। इमरजेंसी वार्ड सहित सभी वार्डों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का विवरण दिखाया जाए।भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। मेन्यू भी प्रदर्शित किया जाए। शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बेडशीट प्रतिदिन मानकों के अनुसार बदली जाएं। चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था हो।चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाएं जैसे डिजिटल एक्सरे, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन आदि का लाभ मरीजों को समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित ड्यूटी के अनुसार चिकित्सक वार्डों में नियमित राउंड लें। जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वे चिकित्सालय की सेवाओं का नियमित पर्यवेक्षण करें। भ्रमणशील रहकर मरीजों से फीडबैक लें। पर्चा काउंटर के पास हेल्प डेस्क नियमित संचालित रहे।

रेफर किए गए मरीजों की नियमित ट्रैकिंग हो। इसके लिए रजिस्टर बनाएं और ड्यूटी पर कर्मचारी तैनात करें, जो रेफर मरीज के बारे में फीडबैक लेकर रजिस्टर में दर्ज करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता कश्यप सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow