Sitapur : कंपोजिट स्कूल नेवादा देवमन में बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

अभिभावकों ने चिकित्सा टीम के काम की काफी तारीफ की। प्रधानाध्यापक काजिम हुसैन ने कहा कि गांव में बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान कम दिया जाता है, इसलिए छोटी-मो

Dec 4, 2025 - 21:51
23 Views
Sitapur : कंपोजिट स्कूल नेवादा देवमन में बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Sitapur : कंपोजिट स्कूल नेवादा देवमन में बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद (सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र खैराबाद संकुल धरैंचा के कंपोजिट विद्यालय नेवादा देवमन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। डॉक्टर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आई चिकित्सा टीम ने बच्चों की बारीकी से जांच की।

शिविर में प्राथमिक कक्षा के 22 और पूर्व माध्यमिक कक्षा के 60 बच्चों समेत कुल 82 बच्चों की जांच हुई। इनमें से तीन बच्चों को गंभीर समस्या के कारण आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। टीम ने बच्चों की लंबाई, वजन, आंखें, दांत और अन्य जरूरी जांचें की।

अभिभावकों ने चिकित्सा टीम के काम की काफी तारीफ की। प्रधानाध्यापक काजिम हुसैन ने कहा कि गांव में बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान कम दिया जाता है, इसलिए छोटी-मोटी बीमारियां बनी रहती हैं। ऐसे शिविर नियमित लगने चाहिए ताकि समय पर समस्या पता चल सके।

स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर विजय सिंह, डॉक्टर शिवानी टंडन, स्टाफ नर्स जया तिवारी और शिक्षिका शशी शुक्ला, आरफा खातून, हुदा अमरीन आदि मौजूद रहीं। टीम ने अभिभावकों को समझाया कि कोई भी बीमारी दिखे तो तुरंत सरकारी अस्पताल आएं, वहां मुफ्त और सही इलाज मिलेगा। झोला छाप या अनपढ़ डॉक्टरों से बचें, क्योंकि गलत इलाज से नई बीमारी हो सकती है।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow