Sitapur : सीतापुर के लहरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन अवैध अस्पताल सील किए, संचालक फरार

अभियान की जानकारी मिलते ही श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल के संचालक ने अस्पताल बंद करके फरार हो गए। जांच के दौरान तहसील मार्ग स्थित नव जीवन हॉस्पिटल में नया रजिस्ट्रेशन था

Jan 9, 2026 - 22:30
36 Views
Sitapur : सीतापुर के लहरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन अवैध अस्पताल सील किए, संचालक फरार
Sitapur : सीतापुर के लहरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन अवैध अस्पताल सील किए, संचालक फरार

सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अशोक यादव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई की टीम ने जांच अभियान चलाया।

टीम ने हरगांव मार्ग के केशरी गंज स्थित जनता हॉस्पिटल की जांच की। जरूरी कागजात न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके बाद वरदान हॉस्पिटल की जांच हुई, जहां भी कोई प्रपत्र नहीं मिला, इसलिए इसे भी सील किया गया।

अभियान की जानकारी मिलते ही श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल के संचालक ने अस्पताल बंद करके फरार हो गए। जांच के दौरान तहसील मार्ग स्थित नव जीवन हॉस्पिटल में नया रजिस्ट्रेशन था, लेकिन कोई मरीज या डॉक्टर नहीं मिला। सीतापुर मार्ग स्थित सारा हॉस्पिटल बंद पाया गया। सीतापुर मार्ग पर आर ए हॉस्पिटल में आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर इसे भी सील कर दिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकांश अवैध अस्पतालों के संचालक अपने अस्पताल बंद करके भाग निकले।

डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में तीन अस्पतालों में जरूरी प्रपत्र न मिलने पर उन्हें सील किया गया है। अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow