Sitapur : छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक छात्रों के पूर्वदशम तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्र

Nov 23, 2025 - 21:52
29 Views
Sitapur : छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश
Sitapur : छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।‌

सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी प्रणयता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी कॉलेजों और स्कूलों के प्राचार्य, नोडल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक छात्रों के पूर्वदशम तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के सभी आवेदन समय से भरे जाएं। मास्टर डाटा तैयार किया जाए और जो आवेदन अब तक लंबित हैं, उन्हें तुरंत आगे भेजा जाए ताकि छात्रों को जल्द लाभ मिल सके। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस बैठक में छात्रवृत्ति प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow