Sitapur : रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो पर चौकी इंचार्ज निलंबित

ऑडियो में पीड़ित व्यक्ति और चौकी इंचार्ज के बीच लंबी बातचीत दर्ज है। इसमें चौकी इंचार्ज कथित रूप से केस में राहत देने और मुकदमे से नाम हटाने के लिए दस से बी

By INA News Desk
Nov 23, 2025 - 21:53
33 Views
Sitapur : रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो पर चौकी इंचार्ज निलंबित
Sitapur : रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो पर चौकी इंचार्ज निलंबित

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।‌

सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र की दलपतपुर चौकी के इंचार्ज शैलेंद्र कुमार पर मुकदमे से नाम हटाने के बदले पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक संदिग्ध ऑडियो के आधार पर की।

ऑडियो में पीड़ित व्यक्ति और चौकी इंचार्ज के बीच लंबी बातचीत दर्ज है। इसमें चौकी इंचार्ज कथित रूप से केस में राहत देने और मुकदमे से नाम हटाने के लिए दस से बीस हजार रुपये तक की मांग करते सुनाई देते हैं। वे कहते भी हैं कि थोड़ा खर्चा देना पड़ेगा तभी काम बनेगा, और मामला शांत होने पर निपटा देंगे। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा के लिए यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

जानकारी के अनुसार, यह मामला इलाके की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और बाद में उसकी मारपीट से जुड़ा है। इस मामले की जांच चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार के पास थी, तभी यह कथित रिश्वत की मांग सामने आई।

ऑडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने तुरंत जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने चौकी इंचार्ज को निलंबित किया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भ्रष्टाचार, दबाव या गैरकानूनी वसूली में लिप्त किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की छवि बिगाड़ने वाले ऐसे मामलों पर सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow