Sitapur : मतदाता सूची से नाम नहीं कटेगा, SIR सिर्फ सुधार के लिए है- भाजपा जिलाध्यक्ष

उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर चल रही यह अफवाह पूरी तरह गलत है कि SIR फॉर्म भरने से किसी का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। उन्हों

Nov 23, 2025 - 21:54
 0  18
Sitapur : मतदाता सूची से नाम नहीं कटेगा, SIR सिर्फ सुधार के लिए है- भाजपा जिलाध्यक्ष
Sitapur : मतदाता सूची से नाम नहीं कटेगा, SIR सिर्फ सुधार के लिए है- भाजपा जिलाध्यक्ष

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।‌

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर चल रही यह अफवाह पूरी तरह गलत है कि SIR फॉर्म भरने से किसी का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का यह अभियान सिर्फ मतदाता सूची को पूरी तरह साफ-सुथरा और सही बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, पुरानी गलतियां सुधारी जाएंगी और मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाए जाएंगे।

राजेश शुक्ला ने कहा कि फॉर्म भरवाने से किसी का नाम नहीं कटता, बल्कि इससे हमारी मतदाता सूची और मजबूत और सटीक बनती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने पूरे परिवार के साथ यह फॉर्म जरूर भरें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश त्रिपाठी, रविंद्र कुमार वर्मा, प्रेम नारायण मिश्र, सुमेर राज, जगदीश त्रिपाठी, रवीश अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार राहुल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने जिलाध्यक्ष की बात मानते हुए SIR अभियान में पूरा सहयोग करने का वादा किया।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow