Sitapur : सर्दी से बचाव हेतु पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दी विंटर वियर किट

पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी प्रातः काल से ही नगर में घर-घर सूखा गीला कूड़ा कलेक्शन कर

Nov 2, 2025 - 21:06
 0  45
Sitapur : सर्दी से बचाव हेतु पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दी विंटर वियर किट
Sitapur : सर्दी से बचाव हेतु पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दी विंटर वियर किट

Report :  संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लहरपुर- सीतापुर : नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले सभी कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष ने अपने आवास पर विंटर वियर किट का किया वितरण। जानकारी के अनुसार रविवार को पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने बदलते मौसम को लेकर नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले तीस कर्मचारियों को अपने आवास पर विंटर किट का वितरण किया विंटर किट मिलते ही कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी प्रातः काल से ही नगर में घर-घर सूखा गीला कूड़ा कलेक्शन करने का काम करते है सर्दी के मौसम को लेकर कूड़ा कलेक्शन करने वाले सभी कर्मचारियों को विंटर किट दी गई है इस किट को पहनने से कर्मचारी सर्दी से पूरी तरीके से बचा रहेगा। इस मौके पर अंकित दीक्षित, सभासद प्रतिनिधि आलम अंसारी , छोटे सभासद, समीर राईन, नियाज़, इसामुल खान, राजू खान, नफीस खान आदि उपस्थित थे।

Also Click : Ballia : बलिया ददरी मेला 2025: झूलों और प्रदर्शनी की नीलामी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.30 करोड़ रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow