Sitapur : फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की आपूर्ति नहीं होने से चावल डिलीवरी प्रभावित

सीतापुर के कुछ मिलर्स ने संगठन को शिकायत की कि ये सप्लायर्स सभी को बराबर आपूर्ति नहीं कर रहे। कुछ को सामान मिल रहा है, जबकि दूसरों को सैंपल फेल होने का बहाना

Dec 18, 2025 - 21:58
 0  13
Sitapur : फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की आपूर्ति नहीं होने से चावल डिलीवरी प्रभावित
Sitapur : फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की आपूर्ति नहीं होने से चावल डिलीवरी प्रभावित

सीतापुर। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में मिलर्स ने जिलाधिकारी राजा गणपति आर से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत खरीफ वर्ष 2025-26 की खरीद नीति में फोर्टिफाइड चावल की डिलीवरी के लिए लखनऊ मंडल में पूर्णिमा एग्रो इंडस्ट्रीज एलएलपी (उन्नाव), दुर्गा एंड संस एम्पायर प्राइवेट लिमिटेड (फतेहपुर), शांति एफआरके इंडस्ट्रीज (हरदोई) और गोल्ड ब्लिस फूड प्राइवेट लिमिटेड (चंदौली) को नामित किया गया है।

सीतापुर के कुछ मिलर्स ने संगठन को शिकायत की कि ये सप्लायर्स सभी को बराबर आपूर्ति नहीं कर रहे। कुछ को सामान मिल रहा है, जबकि दूसरों को सैंपल फेल होने का बहाना बनाकर परेशान किया जा रहा है। फोन तक नहीं उठाया जा रहा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

जिले में धान खरीद प्रभावित हो रही है। समय पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका तो उनमें नाराजगी है। मिलर्स भी फोर्टिफाइड कर्नेल की कमी से चावल एफसीआई को नहीं सौंप पा रहे, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। ये सप्लायर्स सरकारी खरीद व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। जिले के अधिकारियों के पत्र का भी असर नहीं हो रहा और विभागीय अधिकारी असहाय नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संदीप भरतीया, अमित सिंहा, टिंकू गर्ग आदि मिलर्स मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow